Saturday, June 6, 2026
HomePunjabवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गांव रामपुर गुज्जरां के 87 परिवारों...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गांव रामपुर गुज्जरां के 87 परिवारों को मकानों के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र बांटे

दिरबा, 07 मई, 2026 : पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’मुहिम के तहत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हलका दिड़बा के गांव रामपुर गुज्जरां में 87 परिवारों को उनके मकानों के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए।इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोग हमेशा अपने घरों की मालिकाना हक को लेकर परेशान रहते थे, क्योंकि उनके मकानों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं होता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच के तहत पूरे पंजाब में विशेष सर्वे करवाकर लाल लकीर के अंदर रहने वाले परिवारों को मकानों के मालिकाना हक दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब लोगों के घर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो गए हैं, जिससे उनके मकानों की कीमत भी बढ़ी है और वे कानूनी तौर पर अपने घरों के मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जरूरत पड़ने पर आसानी से बैंक ऋण मिल सकेगा और यदि कोई अपना मकान बेचकर बड़ा घर बनाना चाहे तो उसे पहले से अधिक कीमत मिल पाएगी।
उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मुहिम पूरे पंजाब में जारी है और जल्द ही लाल लकीर के अंदर रहने वाले सभी परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। साथ ही नहरी पानी के उपयोग को बढ़ावा देकर भूजल संरक्षण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी से खेती करने पर फसल उत्पादन बढ़ेगा और रासायनिक खाद का उपयोग भी कम होगा।
इस अवसर पर एसडीएम तरसेम चंद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments