चंडीगढ़, 6 मई 2026: सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के नेता और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर एक वीडियो जारी कर धमकी दी है।
जानकारी के अनुसार, यह विवाद उस समय सामने आया जब दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के कैलगरी में आयोजित अपने शो के दौरान खालिस्तानी समर्थकों का विरोध किया। शो के दौरान कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी किए जाने पर गायक ने सुरक्षा कर्मियों को ऐसे लोगों को बाहर निकालने के निर्देश दिए थे।
इस घटना के बाद पन्नू ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अमेरिका में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके शो को बाधित किया जा सकता है।
इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।






