Sunday, June 7, 2026
HomeNationalदान न देने पर दलित परिवार पर हमला, पांच लोग घायल

दान न देने पर दलित परिवार पर हमला, पांच लोग घायल

छतरपुर, 06 मई 2026: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बुंदेलखंड क्षेत्र में एक बार फिर दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां एक दलित परिवार को मंदिर के लिए मांगे गए दान की राशि न दे पाने पर दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव की है, जहां कथित रूप से गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मंदिर के नाम पर दो क्विंटल गेहूं की मांग की थी।

जब 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी मात्रा में दान देने में असमर्थता जताई और एक क्विंटल गेहूं देने की बात कही, तो आरोपी भड़क गए। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गाली-गलौज की और डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments