Sunday, June 7, 2026
HomeNationalचेन्नई एयरपोर्ट पर हैरान करने वाली घटना, चलती फ्लाइट से यात्री ने...

चेन्नई एयरपोर्ट पर हैरान करने वाली घटना, चलती फ्लाइट से यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट और कूद गया

चेन्नई, 3 मई 2026: शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर चल रहे विमान से एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोलकर नीचे छलांग लगा दी। यह घटना चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हुई।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका था और मुख्य रनवे से हटकर टैक्सीवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान एक पुरुष यात्री ने अचानक इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया और बाहर कूद गया, जिससे अन्य यात्रियों में घबराहट फैल गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के समय विमान पूरी तरह रुका नहीं था, बल्कि धीमी गति से चल रहा था। हालांकि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई और विमान को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित यात्री उड़ान के दौरान अस्वस्थ महसूस कर रहा था। उसे दो बार उल्टी हुई थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसने यह कदम उठाया।

घटना के तुरंत बाद पायलट ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मौके पर पहुंचे और यात्री को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसे आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस घटना के कारण एयरपोर्ट संचालन पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा। एहतियात के तौर पर मुख्य रनवे को सुबह 3:23 बजे से 4:23 बजे तक बंद कर दिया गया और उड़ानों को वैकल्पिक रनवे पर डायवर्ट किया गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर संचालन फिर शुरू कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यात्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments