मोहाली, 03 मई 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने फरवरी 2026 में 8वीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों का परिणाम ‘री-अपियर’ घोषित हुआ था, उन्हें राहत देते हुए जून 2026 में दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है।
इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर आवेदन प्रक्रिया और फीस जमा करने का शेड्यूल घोषित किया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, विद्यार्थी 8 मई 2026 तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई तक 500 रुपये लेट फीस के साथ और 22 मई 2026 तक 1500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।






