Saturday, June 6, 2026
HomePatiala‘आप’ की ट्रेड विंग द्वारा गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि...

‘आप’ की ट्रेड विंग द्वारा गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन

  • केंद्र की मोदी सरकार व्यापारी और आम जनता विरोधी – गुरप्रीत सिंह धमोली
  • फव्वारा चौक से राजिंद्रा अस्पताल चौक तक सिलेंडर उठाकर निकाली गई विरोध रैली
  • मोदी सरकार पर कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने के आरोप

पटियाला, 03 मई 2026: आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग द्वारा आज पटियाला के फव्वारा चौक में गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ट्रेड विंग के जिला प्रधान (देहाती) गुरप्रीत सिंह धमोली, शहरी प्रधान विनोद सिंगला और स्टेट सेक्रेटरी संजीव गुप्ता की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह धमोली ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी के प्रति असंवेदनशील है और रसोई पर बोझ बढ़ाने वाली साबित हो रही है।

प्रदर्शन में शामिल बलजिंदर सिंह ढिल्लों, मेयर कुंदन गोगिया और जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 993 रुपये महंगा हो गया है। पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा और लगातार तीसरा मासिक वृद्धि है। 19 किलो का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होता है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 1 अप्रैल को 195.50 रुपये और 1 मार्च को 114.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इन तीनों बढ़ोतरी को मिलाकर अब तक कुल 1303 रुपये का इजाफा हो चुका है।

जिला मीडिया इंचार्ज रविंदरपाल सिंह प्रिंस लाम्बा, चरणजीत सिंह एसके, गुरप्रीत सिंह मन्नण, भूपिंदर कौशल, टिंकू बंसल, पुनीत बुद्धीराज, वेद प्रकाश गर्ग, राजेश छाबड़ा, दुर्गा दास सिंगला समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं की चिंता केवल चुनावों के समय होती है, उसके बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

आप नेताओं ने कहा कि ईरान संकट को तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने आम लोगों को राहत देने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है।

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments