Saturday, June 6, 2026
HomePunjabमोहाली में कारोबारी का अपहरण, खुद को CIA अधिकारी बताकर वारदात को...

मोहाली में कारोबारी का अपहरण, खुद को CIA अधिकारी बताकर वारदात को दिया अंजाम; 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली, 03 मई 2026: मोहाली के जीरकपुर इलाके में एक कारोबारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कारोबारी अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था कि तभी एक मास्क पहने युवती वहां पहुंची और उससे बातचीत करने लगी। इसी दौरान दो अन्य युवक भी मौके पर आ गए और उसे जबरन पकड़ने लगे।

जब उसके दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने खुद को पटियाला CIA का अधिकारी बताते हुए कहा कि कारोबारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद आरोपी उसे जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

आरोपियों ने कारोबारी को नाभा के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और कारोबारी को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

एसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि 30 अप्रैल को वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन से नीरज कक्कड़ का अपहरण किया गया था। उस समय शाम करीब 6:45 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। आरोपियों ने खुद को CIA अधिकारी बताकर उसे अगवा कर लिया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कीं और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—कमलवीर गर्ग, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह और जगसीर सिंह—को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कमलवीर गर्ग का पीड़ित के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments