Saturday, June 6, 2026
HomePunjabशानदार चार साल भगवंत मान के साथ- पिछले चार साल पंजाब की...

शानदार चार साल भगवंत मान के साथ- पिछले चार साल पंजाब की तरक्की और खुशहाली के प्रतीक: दलवीर सिंह ढिल्लों

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 2 में लोगों से संवाद

धूरी, 27 अप्रैल, 2026 : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर चलाई गई मुहिम “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ” के तहत पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी के वार्ड नंबर 2 में लोगों से संवाद किया। इस मौके पंजाब ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनपक्षीय नीतियों और हलके में चल रहे विकास कार्यों के आंकड़े जनता के सामने रखते हुए कहा कि पिछले चार साल पंजाब में बड़े बदलाव, तरक्की और खुशहाली के प्रतीक रहे हैं।

भारी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए दलवीर सिंह ढिल्लों ने सरकार की उपलब्धियों के मुख्य बिंदु साझा करते हुए कहा कि “मावां-धियां सत्कार योजना” के तहत एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने की ऐतिहासिक योजना लागू की गई है।

प्रदेश के 90 फीसदी परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन के समय बिजली और 80 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है।

पारदर्शी तरीके से 65,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पूरे प्रदेश में आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं।

युवाओं को बड़े स्तर पर खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश में बड़ी संख्या में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी हैं।

दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है, जो उनके सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों को 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो सरसों का तेल उपलब्ध करवाने की योजना लाई गई है।

इस मौके वार्ड नंबर 2 के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों और हलके के विकास कार्यों पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments