गांव चलेला में कांग्रेस को मिली मजबूती, कई परिवारों ने की घर वापसी
पटियाला, 7 जून,2026 : पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित महिंद्रा के नेतृत्व में गांव चलेला में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करते हुए पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें पूरा सम्मान देकर पार्टी में शामिल किया गया।
इस मौके पर जगतार सिंह, गुरधियान सिंह, गगनदीप सिंह, गुरचरण सिंह, जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, राजिंदर सिंह, जसकरण सिंह और जशनदीप सिंह ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों, पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ी जा रही लड़ाई और आम लोगों के मुद्दों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
नव-शामिल नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का दिल से स्वागत है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकारों की नाकामियों से निराश हो चुके हैं और अब कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। महिंद्रा ने कहा कि गांव चलेला सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में और भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और गांववासियों ने भाग लिया तथा नव-शामिल साथियों का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन: गांव चलेला में पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






