Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaराज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने आवास पर सुनी नागरिकों की समस्याएं

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने आवास पर सुनी नागरिकों की समस्याएं

टोहाना, 22 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बुधवार को अपने निवास पर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जनसंवाद के दौरान सांसद ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने नागरिकों द्वारा रखी गई विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों से जुड़ी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के सरलता से प्राप्त हो सके।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि वर्तमान सरकार जनसेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा आप सभी के सुख-दुख में साथ रहना और आपकी हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर उसका समाधान करना ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी ताकत है और जनसेवा ही मेरा परम धर्म है।
प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से सांसद ने संबंधित अधिकारियों  को  दूरभाष पर निर्देश दिए कि जनकार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments