Sunday, June 7, 2026
HomeNationalकेदारनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू, नियम हुए...

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू, नियम हुए सख्त

केदारनाथ ,22 अप्रैल 2026 : केदारनाथ मंदिर में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को चारधाम यात्रा के चौथे दिन सुबह 8 बजे विधिवत रूप से कपाट खोल दिए गए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सबसे पहले मंदिर का पूर्वी द्वार खोला गया, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के दौरान पिछले वर्ष कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाया गया और उसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा संपन्न करवाई।

वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं और दर्शन शुरू हो गए हैं।

इस वर्ष यात्रा को लेकर प्रशासन ने नियम और अधिक सख्त कर दिए हैं। मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर परिसर के 50 से 60 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, फोटोग्राफी के लिए कुछ निर्धारित स्थान बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं।

मुख्य मंदिर परिसर के अंदर रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

परंपरा के अनुसार, पहले दिन भगवान केदारनाथ को कोई भोग नहीं लगाया जाएगा। भोग चढ़ाने की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं। इस वर्ष भैरवनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खोले जाएंगे, जिसके बाद भगवान केदारनाथ को पीले चावल का भोग लगाया जाएगा और नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments