Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 मई को मतदान

हरियाणा में नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 मई को मतदान

चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2026: हरियाणा में नगर निगम चुनावों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, 7 नगर निगमों के लिए आम चुनाव और पंचायती राज व्यवस्था के तहत 528 पदों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगमों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिकाओं में 10 मई को मतदान होगा। इन चुनावों के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयुक्त के अनुसार, पानीपत और करनाल जिला परिषदों में एक-एक वार्ड के लिए मतदान के साथ ही 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंचों और 485 पंचों के लिए भी 10 मई को वोटिंग होगी। इनके परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments