Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaएसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए...

एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निवारण के निर्देश

टोहाना, 20 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय ‘समाधान शिविर’ में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सोमवार को आयोजित हुए शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दुरुस्त करने से संबंधित दो आवेदन प्राप्त हुए। इन मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम आकाश शर्मा ने दोनों आवेदनों को बिना किसी देरी के संबंधित विभाग के अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन त्रुटियों का बिना किसी विलंब के और तय समय-सीमा के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को जल्द राहत मिल सके।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और किसी भी जनशिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे इन समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य यही है कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो और लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के निवारण के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निपटान किया जाए। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments