Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaबीजेपी जिला कार्यालय में 42 गऊशालाओं को वितरित किए गए चारा अनुदान...

बीजेपी जिला कार्यालय में 42 गऊशालाओं को वितरित किए गए चारा अनुदान राशि चैक

गऊशाला चारा अनुदान वितरण से सशक्त होगा गौ संरक्षण: विनोद भ्याना
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही गौ संरक्षण योजनाएं सराहनीय: प्रवीण जोड़ा

फतेहाबाद, 20 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उदय कमल में रविवार को हरियाणा सरकार द्वारा गऊशाओं के लिए जारी राशि चैक वितरण हेतू समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद हलके के प्रभारी विधायक एवं हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। इस अवसर पर फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 42 गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को गौ संरक्षण हेतु चारे के लिए अनुदान राशि के चैक वितरित किए गए। मुख्यातिथि विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गौ सेवा को नई दिशा मिली है और योजनाओं के माध्यम से गऊशालाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है। भ्याना ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौ संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चारा अनुदान जैसी योजनाएं गऊशालाओं के संचालन में सहायक साबित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। भ्याना ने गऊशालाओं के संचालकों से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता के साथ सेवा कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज मिलकर ही गौ संरक्षण को मजबूत बना सकते हैं। भ्याना ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ सेवा से पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी गऊशालाओं को हर संभव सहायता दी जाएगी। अंत में उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और इस पहल को सफल बताया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गौ सेवा को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिला है। जोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही गौ संरक्षण योजनाएं सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ-साथ परंपराओं को भी संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गऊशालाओं को चारा अनुदान देना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। जोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जोड़ा ने गऊशाला संचालकों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान और पशुपालकों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोडऩे का काम करते हैं। जोड़ा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की सहायता   जारी रहेगी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दुड़ाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौशालाओं को निरंतर सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि चारा अनुदान से गऊशालाओं को बड़ी राहत मिलेगी। दुड़ाराम ने कहा कि गौ माता के संरक्षण से कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ होता है।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सहयोग से ही गौ संरक्षण को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने गऊशाला संचालकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित में निर्णय लिए हैं। उन्होंने भविष्य में और अधिक सहायता देने की बात कही।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल आयोजन बताया।
जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार बलदेव ग्रोहा, गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव, अजीत सिहाग, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जगदीश शर्मा, सुमन बजाज, पूजा बरसीन, कंवल चौधरी, विकास शर्मा, डॉ. मनदीप योगी, सीताराम पूनिया, जसवंत माचरा, शमी ढींगड़ा, बनवारी लाल गहलोत, जगदीप मोंगा, मंजू बाजीगर, रामराज मेहता, राजबीर नहला, प्रदीप मांडन, पूनम सिंगला, संजय सिंगला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments