Saturday, June 6, 2026
HomePunjabसीएम भगवंत मान ने बैसाखी और डॉ. अंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं

सीएम भगवंत मान ने बैसाखी और डॉ. अंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2026: भगवंत मान ने खालसा साजना दिवस और राष्ट्रीय पर्व बैसाखी के अवसर पर सभी संगतों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित खालसा पंथ हमें हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खालसा की परंपरा साहस, त्याग और धर्म की रक्षा का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर भी सभी पंजाबियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार बाबा साहेब की सोच पर चलते हुए पंजाब में समानता और शिक्षा क्रांति लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments