Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaनागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम

नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम

एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
टोहाना,13 अप्रैल 2026, (संजीव शर्मा) : एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दुरुस्त करने से संबंधित तीन आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा ने इन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया और तय समय-सीमा के भीतर इनका जल्द समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी आवेदन या जनशिकायत को लंबित न रखा जाए और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और आमजन को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित हो रहे इन शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments