Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaजन संवाद पोर्टल पर लंबित व आने वाली शिकायतों का हो त्वरित...

जन संवाद पोर्टल पर लंबित व आने वाली शिकायतों का हो त्वरित निपटान : एसडीएम सुरेन्द्र सिंह 

रतिया, 09 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन संवाद पोर्टल पर लंबित व आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि रतिया उपमंडल पर जिन विभाग से संबंधित जितनी भी शिकायतें लंबित है, उनका तुरंत संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें और रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें।
समाधान शिविर में 3 लाभार्थी अंग्रेज सिंह अविवाहित पुत्र कश्मीर सिंह की विधुर पेंशन, परमजीत कौर की विधवा पेंशन, आशा रानी पत्नी प्रेम सिंह की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई, जो अगले महीने में उनके अकाउंट में डल जायेगी। इसके अलावा शिविर में आई प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड से संबंधित 11 आवेदन प्रार्थियों द्वारा रखें गए, जिन पर त्वरित कार्रवाही करते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए फॅारवर्ड किया गया।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करें ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों बारे अपडेट ब्यौरा समाधान शिविर में लाएं और समस्या के समाधान उपरांत शिविर में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments