जाखल मंडी, 05 अप्रैल, 2026 (संजीव शर्मा) : स्थानीय बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में नए प्राचार्य जयदेव शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। नए प्राचार्य के पदभार संभालने पर स्कूल में सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ का आयोजन किया गया | जहाँ शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का क्षण है कि हमारे बीच नये प्राचार्य महोदय का आगमन हुआ है। उनके प्रेरणादायक नेतृत्व की शुरुआत उनकी प्रथम भाषण से ही स्पष्ट हो गई, जिसमें उन्होंने ‘यज्ञ’ की पवित्र परंपरा और आधुनिक विकास के बीच एक सुंदर संतुलन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जैसे यज्ञ हमें त्याग, सहयोग और समर्पण का संदेश देता है, वैसे ही आधुनिक विकास हमें प्रगति, नवाचार और तकनीकी उन्नति की ओर अग्रसर करता है। उनका यह दृष्टिकोण विद्यालय को न केवल अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा, बल्कि भविष्य की ऊँचाइयों तक भी पहुँचाएगा।
प्राचार्य ने कहा कि संस्था की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए, संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता, शैक्षणिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ संस्था को नई उपलब्धियों तक पहुंचाया जाएगा व आज के समय में डीएवी के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। जब एक विद्यार्थी इन मूल्यों पर चलता है, तब वह केवल एक सफल छात्र नहीं, बल्कि एक आदर्श नागरिक और सच्चा मानव बनता है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और छात्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह है। उनकी प्रेरणादायक सोच और दूरदर्शिता के साथ हमारा विद्यालय नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।
“नव नेतृत्व, उज्ज्वल भविष्य”
Regards
Rupinder Singh
Headmaster
Brij Lal Jindal
DAV Centenary Public School
Balran Road, Jakhal Mandi
Distt. Fatehabad (Haryana)-125133
93554-92858
Email: davschooljakhal@yahoo.com
website: http://www.davjakhal.org
Managed By: DAV College Managing Committee New Delhi.
Affiliated to Central Board of Secondary Education, Delhi
Affiliation No. 530396






