Friday, June 5, 2026
HomePatialaमुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली में उमड़े जन-सैलाब ने हल्का सनौर में...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली में उमड़े जन-सैलाब ने हल्का सनौर में हडाणा की जीत के दिए संकेत

दुधण साधां की धरती पर हुए बेमिसाल इक्ट्ठ ने विरोधियों के चेहरे किए फीके; हडाणा का कद हुआ और ऊंचा
मान सरकार की जन-हितैषी नीतियों और हडाणा की मेहनत पर जनता ने लगाई मुहर

दुधण साधां, 31 मार्च, 2026: हल्का सनौर के ऐतिहासिक कस्बे दुधण साधां में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी के आगमन पर हुए विशाल एकत्रण ने राजनीतिक विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। रैली में पहुंचे लाखों के जन-सैलाब और लोगों के उत्साह को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा छिड़ गई है कि क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनावों के लिए हल्का इंचार्ज सरदार रणजोध सिंह हडाणा की जीत के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

रैली में उमड़ा लोगों का ठाठें मारता इक्ट्ठ यह बता रहा था कि हल्का सनौर के लोग पारंपरिक पार्टियों को नकार कर पूरी तरह से ‘आम आदमी पार्टी’ और रणजोध सिंह हडाणा के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मुख्यमंत्री जी की हर बात पर बजती तालियों और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में विपक्षी दलों का आधार खत्म हो चुका है।

दुधण साधां की इस ऐतिहासिक रैली ने न केवल रणजोध सिंह हडाणा की राजनीतिक मजबूती पर मुहर लगाई है, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्टेज से हडाणा की मांगों को खुद पढ़कर जल्द पूरा करने का दिया भरोसा क्षेत्र के विकास के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। अस्पतालों के अपग्रेडेशन, सनौर को सब-डिवीजन बनाने, मीरपुर कॉलेज को और सुविधाएं देने, युवाओं को रोजगार के लिए बड़ी औद्योगिक इकाई और पटियाला-पिहोवा मार्ग को फोर-लेन करने जैसी बड़ी घोषणाओं ने साबित कर दिया है कि मान सरकार हल्का सनौर की नुहार बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि स. हडाणा द्वारा पिछले कुछ समय में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए 100 करोड़ से अधिक के कार्यों ने लोगों का विश्वास जीत लिया है। इनमें मुख्य रूप से घड़ाम और शेखपुर माइनर रजबाहा सिस्टम को 27 करोड़ की लागत से पक्का करना.पटियाला-पिहोवा रोड पर 36 करोड़ रुपये का खर्च.टांगरी बांध की मजबूती के लिए 16 करोड़ और घग्गर में पत्थर लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट.स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मंजाल कलां, भांखर और मुखमैलपुर में 30-30 लाख के हेल्थ वेलनेस सेंटर.5 करोड़ 65 हजार की लागत से 16 प्ले-ग्राउंड , 3 करोड़ 40 लाख से छप्पड़ों का नवीनीकरण और आधुनिक पंचायत घरों का निर्माण शामिल हैं:

मुख्यमंत्री मान ने भी स्टेज से हडाणा की इस मेहनत की जमकर सराहना की, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। रैली में मौजूद बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों के उत्साह ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में हल्का सनौर में रणजोध सिंह हडाणा की जीत सुनिश्चित है। अंत में स. हडाणा ने समूह हल्का निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह इक्ट्ठ उनकी जीत नहीं, बल्कि सनौर की जनता के भरोसे की जीत है।

फोटो कैप्शन: रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, रणजोध हडाणा और अन्य।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments