Sunday, June 7, 2026
HomePunjabपंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती, ई-पंजाब पोर्टल...

पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती, ई-पंजाब पोर्टल पर नया ‘अटेंडेंस मॉड्यूल’ लागू

लुधियाना, 30 मार्च 2026 : पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों की अनुपस्थिति कम करने और दैनिक उपस्थिति की बेहतर निगरानी के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। विभाग ने ई-पंजाब पोर्टल (MIS 2.0) पर छात्रों की उपस्थिति के लिए ‘अटेंडेंस मॉड्यूल’ और ‘अलर्ट सिस्टम’ लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक, पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

नई प्रणाली के तहत निर्धारित स्कूल समय के भीतर पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस मॉड्यूल की खास बात यह है कि जैसे ही किसी छात्र को ‘अनुपस्थित’ दर्ज किया जाएगा, उसके माता-पिता या अभिभावकों के मोबाइल फोन पर तुरंत एसएमएस अलर्ट भेज दिया जाएगा।

स्कूल प्रमुखों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के मामलों में अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।

स्कूल प्रमुख निभाएंगे ‘नोडल अधिकारी’ की भूमिका

इस नई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए स्कूल प्रमुखों को ‘नोडल अधिकारी’ नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारियों में शिक्षकों द्वारा समय पर उपस्थिति दर्ज कराना, पोर्टल पर अभिभावकों के मोबाइल नंबर अपडेट करना और लगातार अनुपस्थित छात्रों के मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना शामिल है।

विभाग के अनुसार, इस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अटेंडेंस मॉड्यूल की समय-समय पर मुख्यालय द्वारा समीक्षा की जाएगी। यदि किसी स्कूल को तकनीकी समस्या आती है, तो वे तुरंत ब्लॉक, जिला या राज्य स्तर के एमआईएस कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments