फ़तेहाबाद, 30 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार व डीसी डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने लोगों की समस्याएं सुनी।
आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।
उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें। समाधान शिविर में उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले।
फोटो :समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए आरटीए सचिव संजय बिश्रोई।






