जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फ़तेहाबाद, 30 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीसी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी व साफ-सफाई सहित समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चौबंद रहे और सीसीटीवी निरंतर एक्टिव मोड में रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगिशर व सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राज कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सीताराम एडवोकेट, भाजपा से इन्द्रसेन बतरा, इंडियन नेशनल लोकदल से राजेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती।






