Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaबिट्टू गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष

बिट्टू गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष

भाजपा नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

फ़तेहाबाद, 30 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर बीजेपी कार्यालय में बिट्टू गुर्जर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री विकास लालोदा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, अमृतपाल, रामकुमार मेहरा, विक्रम शर्मा, पूनम सिंगला, शमी ढींगडा, सुल्तान नायक, रवि कसाना, सोनू कसाना, मुकेश लंबरदार, मनोज पाखला, रामनिवास पाखला, रजनीश गुर्जर, विक्की गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बिट्टू गुर्जर को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बिट्टू गुर्जर ने सभी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे तथा सभी को साथ लेकर चलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments