Sunday, June 7, 2026
HomePunjabअमृतसर में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 3 दिन का नया...

अमृतसर में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 3 दिन का नया रिमांड

अमृतसर, 29 मार्च 2026 : अमृतसर की अदालत में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें दोबारा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मामले में अभी कुछ अहम सबूत जुटाने बाकी हैं, खासकर मोबाइल फोन की रिकवरी और उसकी जांच जारी है। हालांकि परिवार की ओर से फोन पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

वकीलों के अनुसार, पुलिस ने पहले 5 दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने केवल 3 दिन का ही रिमांड मंजूर किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद की जाएगी।

गौरतलब है कि गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया था। इस केस में एफआईआर में भुल्लर के साथ उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments