Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsअमेरिका में ‘नो किंग्स रैली’ का बड़ा प्रदर्शन, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ...

अमेरिका में ‘नो किंग्स रैली’ का बड़ा प्रदर्शन, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 80 लाख लोग सड़कों पर उतरे

वॉशिंगटन, 29 मार्च 2026 : अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आयोजित ‘नो किंग्स रैली’ में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में करीब 80 लाख लोगों ने भाग लिया।

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन देश के सभी 50 राज्यों में 3,300 से अधिक स्थानों पर आयोजित किए गए। रैली के आयोजकों ने जानकारी दी कि अक्टूबर में हुए पिछले ‘नो किंग्स’ प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और लगभग 600 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे ट्रंप प्रशासन की कई नीतियों से नाराज हैं। उनकी प्रमुख चिंताएं ईरान के साथ बढ़ते तनाव, सख्त इमिग्रेशन नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर हैं।

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के खिलाफ पोस्टर और बैनर लगाए। साथ ही, दोनों नेताओं को पद से हटाने की मांग भी की गई।

इस व्यापक विरोध प्रदर्शन ने अमेरिकी राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments