डीपीआरसी हॉल में आयोजित बैठक में डीसी करेंगे 12 मामलों की सुनवाई
फ़तेहाबाद, 27 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 30 मार्च को बाद दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय के समीप स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ. विवेक भारती करेंगे। बैठक में कुल 12 परिवाद रखे जाएंगे।
सीटीएम गौरव गुप्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 2 परिवाद पिछली बैठक में रहे लंबित परिवाद है, जिनकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 परिवाद नये रखे गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित तिथि को सही समय व स्थान पर अपने-अपने विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में डीडीपीओ, जिला नगरायुक्त व एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग टोहाना, अधीक्षण अभियंता जन सेवाएं मंडल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व मुख्य डाकपाल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व डीडीपीओ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद फतेहाबाद तथा सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फतेहाबाद से एक-एक, पुलिस अधीक्षक से 2 परिवाद तथा एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद से संबंधित 3 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।






