चंडीगढ़, 24 मार्च 2026 : : पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लालजीत सिंह भुल्लर के मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद विभागों में अहम फेरबदल कर दिया। त्वरित प्रशासनिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने भुल्लर के पास रहे विभागों को वरिष्ठ मंत्रियों के बीच बांट दिया।
नई जिम्मेदारियों के तहत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जिन्होंने हाल ही में राज्य का बजट पेश किया था, को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, प्रवासी भारतीय मामलों और स्थानीय सरकारों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।






