Saturday, June 6, 2026
HomeNationalमहाराष्ट्र के बेलगाम में प्रशिक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ शहीद, गांव...

महाराष्ट्र के बेलगाम में प्रशिक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ शहीद, गांव में शोक की लहर

बेलगाम (महाराष्ट्र)/झज्जर (हरियाणा), 22 मार्च 2026: हरियाणा के झज्जर जिले के नौगामा गांव के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के होनहार बेटे लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ महाराष्ट्र के बेलगाम में प्रशिक्षण के दौरान शहीद हो गए। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ 23 अप्रैल 2021 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के दौरान तैराकी करते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

अमित जाखड़ के पिता राज सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और करीब तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार का देश सेवा से गहरा नाता रहा है। बेटे की शहादत से परिवार गहरे दुख में है, लेकिन उन्हें अपने पुत्र के बलिदान पर गर्व भी है।

शहीद लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नौगामा गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments