Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaडीसी डॉ. विवेक भारती ने एसडीएम, तहसील व ट्रेजरी कार्यालयों का किया...

डीसी डॉ. विवेक भारती ने एसडीएम, तहसील व ट्रेजरी कार्यालयों का किया निरीक्षण

नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाये विभाग : डीसी
कार्यालयों में रिकॉर्ड व्यवस्थित व सुरक्षित रखने पर दिया जोर
कार्यालयों में स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

फतेहाबाद, 22 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने एसडीएम और तहसीलदार से लंबित न्यायालयीन मामलों (कोर्ट केस) की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पेंडिंग मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

डीसी ने कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखा जाए। रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा कार्यालय समय के बाद सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को लॉक कर सुरक्षित रखा जाए। डीसी ने कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण होना चाहिए, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर माहौल मिल सके।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हो तथा उन्हें निर्धारित अवधि में सेवाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली (रिकवरी) के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए। सरकारी राजस्व की वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह, नायब तहसीलदार विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

फोटो: फतेहाबाद। लघु सचिवालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments