पटियाला, 21 मार्च, 2026 (शनिवार): पीएमआरए (पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन) पटियाला द्वारा आयोजित एक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने शिरकत की।
बैठक के दौरान एसोसिएशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर हरपाल जुनेजा ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन के सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर अरविंदर शर्मा (नॉर्थ हेड) ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने एक साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन हमेशा हरपाल जुनेजा का सहयोग करेगी।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वाहन, सचिव राजन शर्मा, अरविंदर शर्मा (नॉर्थ हेड), मुनीश, रमन लुभाना, मनजोत भंडारी, सचिन, सुनील, अजीत, जतिन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।






