Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaव्यवस्थित व पारदर्शिता के साथ आमजन को मुहैया कराएं राजस्व सेवाएं :...

व्यवस्थित व पारदर्शिता के साथ आमजन को मुहैया कराएं राजस्व सेवाएं : डीसी

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा- राजस्व कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, लंबित कार्यों का यथाशीघ्र हो निपटान
डीसी डॉ. विवेक भारती ने कुलां, जाखल उप तहसील एवं बीडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

टोहाना/जाखल, 11 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को कुलां, जाखल उप तहसील व बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित व पारदर्शिता के साथ आमजन को राजस्व सेवाएं मुहैया कराना विभाग का दायित्व है जिसे बखूबी निभाया जाए।
कुलां उप तहसील के निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क, राजस्व कोर्ट तथा ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंडिंग म्यूटेशन, इंतकाल और गिरदावरी के मामलों को बिना विलंब ऑनलाइन किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डीसी ने जाखल उप तहसील का दौरा कर कोर्ट रूम, खजाना कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, बीडीपीओ कार्यालय तथा परिसर में स्थित आधार केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित रजिस्टरों और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की।


डीसी डॉ. भारती ने राजस्व कार्यालय में मौजूद नागरिकों से भी बातचीत कर राजस्व सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।


डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के निर्देशानुसार राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि आमजन को समय पर और बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलें।
यह रहे मौजूद:-
इस अवसर पर एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, नायब तहसीलदार राशवेन्द्र व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments