नई दिल्ली, 01 मार्च 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नागपुर जिले के राउलगांव क्षेत्र में स्थित एक विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ है। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”






