Saturday, June 6, 2026
HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गौशाला पंचवटी रोड धूरी का किया दौरा; समिति...

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गौशाला पंचवटी रोड धूरी का किया दौरा; समिति सदस्यों के साथ की बैठक

गौशाला से संबंधित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा समाधान : ओ.एस.डी.

पंजाब सरकार धूरी हलके के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध : ओ.एस.डी.

धूरी, 25 फरवरी, 2026 : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज गौशाला पंचवटी रोड, धूरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौशाला प्रबंधक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि गौशाला से संबंधित प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया है, उन पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि गौशाला के सुचारू प्रबंधन और पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धूरी हलके के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं धूरी में चल रहे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं और प्रत्येक परियोजना की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं।

ओ.एस.डी. ने कहा कि धूरी निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं और कोई भी नागरिक किसी भी समय अपनी समस्या उनके संज्ञान में ला सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जन-कल्याण और पशु-कल्याण से जुड़े प्रत्येक मामले का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निपटारा किया जाएगा।

इस अवसर पर रमणदीप सिंह, वार्ड नंबर 14 से संदीप बंसल, सुरेश बंसल, एम.सी. पुष्पिंदर शर्मा, डिक्की गोयल, मुकेश बंसल, सुरेश कुमार, प्रिंस और हैप्पी सहित गौशाला समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments