Sunday, June 7, 2026
HomeSportsटी-20 विश्व कप: फहीम अशरफ की तूफानी पारी से पाकिस्तान ने नीदरलैंड...

टी-20 विश्व कप: फहीम अशरफ की तूफानी पारी से पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया

कोलंबो, 7 फरवरी 2026: टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में जीत लिया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया, हालांकि एक समय मैच पूरी तरह नीदरलैंड के पक्ष में नजर आ रहा था। जीत के लिए पाकिस्तान को आखिरी दो ओवरों में 29 रन चाहिए थे, जिसे फहीम अशरफ ने अपने दमदार प्रदर्शन से हासिल कर लिया।

19वें ओवर में फहीम अशरफ ने तीन छक्के जड़कर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्स ओ’डाउड ने उनका कैच छोड़ दिया, जिसके बाद फहीम ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए दो और छक्के लगाए। फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से ओपनर साहिबज़ादा फरहान ने 47 रन और सईम अयूब ने 24 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड की ओर से पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने 2-2 विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्ज़ा ने 3 विकेट झटके। नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज़ कैच आउट हुए, जबकि एकमात्र बल्लेबाज़ को अबरार अहमद ने बोल्ड किया।

इस रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments