Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: आगामी बजट में पूरा होगा 1000...

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: आगामी बजट में पूरा होगा 1000 का वादा

328 पावन सरूपों पर दिया बयान

श्री मुक्तसर साहिब, 14 जनवरी 2026:  श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित एक राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया 1000 देने का वादा आगामी बजट में पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग जनता के हकों के लिए खड़े होते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि कुछ लोग सिर्फ अपनी “लूट की बारी” का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान 328 पावन सरूपों के मामले को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि इनमें से 139 सरूपों का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पास कोई रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि कमेटी के पास केवल 30 सरूपों की ही पर्चियां उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगा स्थित एक डेरे से 169 पावन सरूप बरामद किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की जांच एसआईटी द्वारा पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छपाई की जिम्मेदारी शिरोमणि कमेटी की ही बनती है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments