Saturday, June 13, 2026
HomePunjabसंयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान: बिजली संशोधन बिल और बीज बिल के...

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान: बिजली संशोधन बिल और बीज बिल के खिलाफ 16 जनवरी को पंजाब भर में डीसी दफ्तरों का घेराव

फाजिल्का, 14 जनवरी 2026: संयुक्त किसान मोर्चा ने बिजली संशोधन बिल और बीज बिल के खिलाफ 16 जनवरी को पूरे पंजाब में जिला डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालयों के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन और घेराव करने का ऐलान किया है। यह घोषणा फाजिल्का में आयोजित एक बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के नेताओं द्वारा की गई।

फाजिल्का के मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में किसान नेताओं ने बड़ी संख्या में किसानों को लामबंद करने पर जोर दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बीकेयू कादियां के पंजाब प्रेस सचिव मास्टर बूटा सिंह और जिला अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें बिजली संशोधन बिल और बीज बिल जैसी नीतियां लागू करना चाहती हैं, जो सीधे तौर पर किसानों के हितों को कमजोर करती हैं। इन नीतियों के विरोध में 16 जनवरी को फाजिल्का सहित पंजाब के सभी जिलों में डीसी दफ्तरों के बाहर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से अपील की कि वे 16 जनवरी को होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। साथ ही अन्य किसान और भाईचारा संगठनों से भी इस संघर्ष में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई, ताकि सरकार को अपने किसान विरोधी फैसले वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह उप्पल, फौजा सिंह, ब्लॉक प्रधान फाजिल्का, लखविंदर सिंह संधू, ब्लॉक प्रधान अर्नीवाला, हरदीप सिंह, ब्लॉक जनरल सचिव अर्नीवाला, इकबाल सिंह, चन्नन सिंह, रशपाल सिंह, लोकराज सिंह, सुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह पटवारी, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह काबुल शाह और बलदेव सिंह इस्लामवाला सहित कई किसान नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments