Saturday, June 13, 2026
HomePunjabगुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार की टक्कर से स्कूटी...

गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

गुरदासपुर, 2 जनवरी 2026: गुरदासपुर के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर सात में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान परमजीत कौर (35) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार परमजीत कौर, जो स्कीम नंबर सात में अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं, सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोप है कि थार चालक नशे की हालत में था। टक्कर के बाद थार वाहन स्कूटी को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई जय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments