Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsट्रंप ने फ्लोरिडा में मनाया न्यू ईयर बैश

ट्रंप ने फ्लोरिडा में मनाया न्यू ईयर बैश

धरती पर शांति चाहता हूं, टैरिफ और निवेश को लेकर सरकार की सराहना: ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी, 1 जनवरी 2026 :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में न्यू ईयर बैश का आयोजन किया। इस दौरान जब उनसे नए साल की कामना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह “धरती पर शांति” चाहते हैं। यह जानकारी फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में सामने आई है।

इस भव्य कार्यक्रम में कई विशिष्ट मेहमान शामिल हुए, जिनमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की और दावा किया कि अमेरिका फिर से मजबूत होकर उभरा है।

ट्रंप ने कहा, “हम टैरिफ के जरिए सैकड़ों मिलियन डॉलर की कमाई कर रहे हैं। देश के तौर पर हम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिका वापस आ गया है और मजबूत है। मुझे नहीं लगा था कि यह इतनी तेजी से होगा, लेकिन यह उम्मीद से भी ज्यादा तेजी से हो रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कलाकार वैनेसा होराबुएना द्वारा बनाई गई ईसा मसीह के चेहरे की एक पेंटिंग की नीलामी भी कराई। उन्होंने बताया कि नीलामी से मिलने वाली रकम सेंट जूड चिल्ड्रन हॉस्पिटल और एक शेरिफ विभाग को दी जाएगी। यह पेंटिंग 2.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी।

इससे पहले, नए साल में एक बड़े फैसले के तहत ट्रंप ने घोषणा की कि शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को वापस बुलाया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि इन शहरों में नेशनल गार्ड की मौजूदगी से अपराध में काफी कमी आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर भविष्य में अपराध फिर बढ़ता है तो संघीय बलों की दोबारा तैनाती की जा सकती है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “हम शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटा रहे हैं, जबकि यह सच है कि इन महान देशभक्तों की मौजूदगी से अपराध में भारी कमी आई है। अगर संघीय सरकार ने दखल न दिया होता तो ये शहर खत्म हो चुके होते। जब अपराध फिर बढ़ेगा, तो हम और भी मजबूत रूप में वापस आएंगे—यह सिर्फ समय की बात है।”

उन्होंने डेमोक्रेट मेयरों और गवर्नरों की आलोचना करते हुए उन्हें अयोग्य बताया और कहा कि इतनी प्रगति के बावजूद उनका नेशनल गार्ड को हटाने की मांग करना समझ से परे है।

गौरतलब है कि इससे एक हफ्ते पहले अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने इलिनॉय अधिकारियों की आपत्ति के चलते शिकागो में नेशनल गार्ड की तैनाती को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि टैरिफ नीति की वजह से अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियां देशभर में फैक्ट्रियां और व्यवसाय स्थापित कर रही हैं, क्योंकि अमेरिका में बने उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगता।

ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने किसी भी देश में किए गए निवेश का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह चीन से भी ट्रिलियन डॉलर ज्यादा है। इसकी एकमात्र वजह टैरिफ हैं। अगर आप अमेरिका में उत्पाद बनाते हैं तो कोई टैरिफ नहीं है। यही कारण है कि पूरे देश में अभूतपूर्व स्तर पर फैक्ट्रियां और कारोबार स्थापित हो रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए अमेरिका को बधाई।”

ट्रंप ने फ्लोरिडा में मनाया न्यू ईयर बैश, बोले—धरती पर शांति चाहता हूं, टैरिफ और निवेश को लेकर सरकार की सराहना

वॉशिंगटन डीसी, 1 जनवरी 2025 :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में न्यू ईयर बैश का आयोजन किया। इस दौरान जब उनसे नए साल की कामना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह “धरती पर शांति” चाहते हैं। यह जानकारी फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में सामने आई है।

इस भव्य कार्यक्रम में कई विशिष्ट मेहमान शामिल हुए, जिनमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की और दावा किया कि अमेरिका फिर से मजबूत होकर उभरा है।

ट्रंप ने कहा, “हम टैरिफ के जरिए सैकड़ों मिलियन डॉलर की कमाई कर रहे हैं। देश के तौर पर हम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिका वापस आ गया है और मजबूत है। मुझे नहीं लगा था कि यह इतनी तेजी से होगा, लेकिन यह उम्मीद से भी ज्यादा तेजी से हो रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कलाकार वैनेसा होराबुएना द्वारा बनाई गई ईसा मसीह के चेहरे की एक पेंटिंग की नीलामी भी कराई। उन्होंने बताया कि नीलामी से मिलने वाली रकम सेंट जूड चिल्ड्रन हॉस्पिटल और एक शेरिफ विभाग को दी जाएगी। यह पेंटिंग 2.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी।

इससे पहले, नए साल में एक बड़े फैसले के तहत ट्रंप ने घोषणा की कि शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को वापस बुलाया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि इन शहरों में नेशनल गार्ड की मौजूदगी से अपराध में काफी कमी आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर भविष्य में अपराध फिर बढ़ता है तो संघीय बलों की दोबारा तैनाती की जा सकती है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “हम शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटा रहे हैं, जबकि यह सच है कि इन महान देशभक्तों की मौजूदगी से अपराध में भारी कमी आई है। अगर संघीय सरकार ने दखल न दिया होता तो ये शहर खत्म हो चुके होते। जब अपराध फिर बढ़ेगा, तो हम और भी मजबूत रूप में वापस आएंगे—यह सिर्फ समय की बात है।”

उन्होंने डेमोक्रेट मेयरों और गवर्नरों की आलोचना करते हुए उन्हें अयोग्य बताया और कहा कि इतनी प्रगति के बावजूद उनका नेशनल गार्ड को हटाने की मांग करना समझ से परे है।

गौरतलब है कि इससे एक हफ्ते पहले अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने इलिनॉय अधिकारियों की आपत्ति के चलते शिकागो में नेशनल गार्ड की तैनाती को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि टैरिफ नीति की वजह से अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियां देशभर में फैक्ट्रियां और व्यवसाय स्थापित कर रही हैं, क्योंकि अमेरिका में बने उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगता।

ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने किसी भी देश में किए गए निवेश का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह चीन से भी ट्रिलियन डॉलर ज्यादा है। इसकी एकमात्र वजह टैरिफ हैं। अगर आप अमेरिका में उत्पाद बनाते हैं तो कोई टैरिफ नहीं है। यही कारण है कि पूरे देश में अभूतपूर्व स्तर पर फैक्ट्रियां और कारोबार स्थापित हो रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए अमेरिका को बधाई।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments