Saturday, June 6, 2026
HomeNationalमुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई का बड़ा एक्शन

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई का बड़ा एक्शन

3.89 करोड़ रुपये का 3 किलो से ज्यादा सोना जब्त

मुंबई, 1 जनवरी 2026:   डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुंबई में एक बड़े सोना तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीआरआई ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 3.89 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। बरामद किए गए सोने का कुल वजन 3 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है।

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि विदेशी सोना वैक्स के रूप में मुंबई एयरपोर्ट के जरिए देश में लाया जा सकता है। इस सूचना के आधार पर 31 दिसंबर को बहरीन से आए एक भारतीय नागरिक को हवाई अड्डे पर रोका गया। जब उसकी और उसके सामान की तलाशी ली गई, तो वैक्स के रूप में सोने की धूल से भरे 12 कैप्सूल बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि ये कैप्सूल चालाकी से पानी के गिलासों में छिपाए गए थे। कैप्सूलों का वजन करने पर कुल 3.05 किलोग्राम सोना पाया गया। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि जब्त किया गया सोना 24 कैरेट शुद्धता का है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.89 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके बाद सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया। डीआरआई, जो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अधीन काम करता है, देश की प्रमुख तस्करी विरोधी एजेंसी है और आर्थिक अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित कार्रवाइयां करता रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments