Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsवैंकूवर एयरपोर्ट पर नशे में पकड़ा गया एयर इंडिया का पायलट, हिरासत...

वैंकूवर एयरपोर्ट पर नशे में पकड़ा गया एयर इंडिया का पायलट, हिरासत में लिया गया

वैंकूवर/नई दिल्ली, 1 जनवरी 2026 :  कनाडा के वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक पायलट को शराब के नशे में होने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है, जब पायलट को वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली उड़ान का संचालन करना था। त्योहारी जश्न पायलट के लिए भारी पड़ गया और उड़ान से पहले ही उसे अधिकारियों ने रोक लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैंकूवर एयरपोर्ट के एक ड्यूटी-फ्री स्टोर के कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते हुए देखा। बताया जा रहा है कि शराब की बोतल खरीदते समय उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। कर्मचारी ने इसकी सूचना तुरंत कनाडाई अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें वह फेल हो गया।

जांच पूरी होने के बाद कनाडाई अधिकारियों ने पायलट को हिरासत में ले लिया। इस बीच, एयर इंडिया ने तुरंत वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था की। चार पायलटों के क्रू वाली यह उड़ान करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई।

उड़ान के वियना पहुंचने के बाद वहां से दिल्ली के लिए एक अन्य क्रू टीम ने विमान की कमान संभाली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयर इंडिया ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी-फ्री स्टोर के कर्मचारी की सूचना के बाद कनाडाई अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पुष्टि की कि संबंधित पायलट उसी उड़ान का संचालन करने वाला था। सीसीटीवी के जरिए उसे एयर इंडिया के विमान तक ट्रैक किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments