Saturday, June 6, 2026
HomePunjabतरनतारन में एक बार फिर फायरिंग की घटना ; CCTV में कैद

तरनतारन में एक बार फिर फायरिंग की घटना ; CCTV में कैद

पैदल आए युवक ने किए कई राउंड फायर; CCTV में कैद

तरनतारन 28 दिसंबर 2025: तरनतारन में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक पैदल आए युवक ने सरेआम कई राउंड फायर किए। फायरिंग की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब शहीदी दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में संगतें गुरुद्वारा साहिब की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के पीछे जाने वाले रास्ते पर, एक कॉलोनी के पास खुलेआम फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में तरनतारन के डीएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments