Saturday, June 6, 2026
HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से, रांची...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से, रांची में कड़े सुरक्षा इंतजाम

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वह रविवार शाम करीब छह बजे विशेष विमान से रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से सीधे राजभवन जाएंगी। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजभवन में ही निर्धारित है।

सोमवार, 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। जमशेदपुर में वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर के जाहेरस्थान में आयोजित ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद वह शाम को वापस रांची लौटेंगी और राजभवन में विश्राम करेंगी।

मंगलवार, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू गुमला जिले का दौरा करेंगी। यहां रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय लोक सांस्कृतिक समागम “कार्तिक यात्रा 2025” में वह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर करीब दोपहर 2:30 बजे रांची लौटेगा, जहां से वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान निषेधाज्ञा लागू रहेगी और ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments