Saturday, June 6, 2026
HomeNationalयमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 7 बसें और 3...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 7 बसें और 3 वाहन टकराए, 13 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मथुरा/नई दिल्ली, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते एक के बाद एक 7 बसें और 3 छोटे वाहन आपस में बुरी तरह टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की मदद राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को ‘हृदय विदारक’ बताते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तत्परता दिखाते हुए जलते वाहनों से करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

फिलहाल क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।

हादसे के वक्त का मंजर बेहद भयावह था। एक चश्मदीद के अनुसार, सुबह के समय अधिकतर यात्री बसों में सो रहे थे। घने कोहरे के कारण पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ और पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी उससे टकराते चले गए। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments