मोगा : 14 दिसंबर 2025 :- मोगा में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोटे के अंग्रेजी शिक्षक जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी कमलजीत कौर चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोगा के बाघापुराना के पास गांव संगतपुरा के नजदीक उनकी कार नाले में गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।






