मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गाँवों के विकास को हमेशा दी प्राथमिकता: सुखवीर सिंह
धूरी/संगरूर, 12 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी हल्के के गाँव धूरा, ढढोगल, ईसड़ा और भसौड़ में चुनाव रैलियाँ कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी राजवंत सिंह घुल्ली समेत बड़ी संख्या में आप वॉलंटियर्स मौजूद थे।
रैलियों को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव गाँवों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि सरकारी योजनाओं को गाँव स्तर पर लागू करने और विकास के लिए फंड लाने की ज़िम्मेदारी पंचायत समितियों और ज़िला परिषदों की होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इन चुनावों की अहमियत इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि यहाँ से चुने गए प्रतिनिधि गाँवों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का काम करते हैं।
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि लोग पिछले चार सालों में हुए विकास को देखकर इन चुनावों में अपने वोट के अधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले लगभग चार सालों में गाँवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिसके कारण आज गाँवों में शहरों जैसी सुविधाएँ मिलने लगी हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीताकर लोग विकास की गति को और तेज कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी हल्के में पिछले चार सालों में जितना विकास हुआ है, उतना पिछले 70 साल में नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गाँवों में लाइब्रेरी, जिम, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहलें शुरू की गईं, जिनसे गाँवों में शहर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और ज़िला परिषद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवार गाँवों के विकास को नई गति देंगे, इसलिए लोग मतदान करते समय आप उम्मीदवारों के पक्ष में अपना फैसला ज़रूर दें।
मालविंदर सिंह कंग और सुखवीर सिंह ने धूरी हल्के से आप के ज़िला परिषद चुनावों में खड़े मिमांसा ज़ोन से रछपाल सिंह, बालियां ज़ोन से हरजिंदर सिंह काझला, घनौरी कलां ज़ोन से जसमीत कौर चहल सहित अन्य पंचायत समिति उम्मीदवारों — जस्विंदर कौर, सुखमनवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रानो, जसवीर कौर, रणजोध सिंह, स्वर्णजीत कौर, हरजिंदर कौर, जस्पाल कौर, जगीर सिंह, कुलविंदर सिंह, अमनदीप कौर, कुरशेद, रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत कौर, गुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुरमीत कौर, रमनदीप कौर, कर्मजीत कौर, लखवीर कौर और परमजीत कौर — को जिताने की अपील करते हुए कहा कि ये उम्मीदवार जीतकर आपके गाँवों में बड़े पैमाने पर ग्रांट लेकर विकास कार्य करवाएंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और राजवंत सिंह घुल्ली ने कहा कि पंचायत समितियों और ज़िला परिषदों के गठन के बाद गाँवों में विकास की गति दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धूरी हल्के के हर गाँव में विकास कार्य चल रहे हैं और आने वाले समय में धूरी एक मॉडल हल्के के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
चुनाव रैलियों के दौरान डायरेक्टर शुगरफैड जसपाल सिंह भुल्लर, सरपंच दविंदर सिंह धूरा, काउंसलर वीरभान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और आप वॉलंटियर्स मौजूद थे।






