Saturday, June 6, 2026
HomeNationalउत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 3.9°C तक गिरने...

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 3.9°C तक गिरने की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। रविवार को दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह होने की आशंका जताई गई है।

लगातार गिरते तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। अधिकतर निगरानी स्टेशनों पर घना कोहरा और स्मॉग दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्का कोहरा और घनी धुंध छाई रह सकती है। तापमान 8°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

आईएमडी ने बताया कि 7-8 दिसंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है और अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तथा न्यूनतम 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 10-11 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर और तेज होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments