चंडीगढ़:- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रहे “युद्ध नशा विरुद्ध” अभियान के 267वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 282 स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान 49 एफआईआर दर्ज कर 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ अब तक 267 दिनों में कुल 37,737 तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.1 किलो हेरोइन, 1171 नशीली गोलियां और 4360 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।
मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राज्य को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की गई है।
ऑपरेशन में 56 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100+ टीमें शामिल हुईं। दिनभर चले अभियान में पुलिस ने 297 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
सरकार की तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (EDP) —के तहत आज पुलिस ने 24 व्यक्तियों को नशा छूटने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।






