Monday, June 15, 2026
HomePatialaपटियाला को कब्जा मुक्त बनाने के लिए मुहिम जारी

पटियाला को कब्जा मुक्त बनाने के लिए मुहिम जारी

पटियाला, 21 अगस्त – पटियाला को कब्जा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार तेज़ कार्रवाई की जा रही है। मेयर कुंदन गोगिया और नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह की अगुवाई में निगम की टीम ने आज कई इलाकों में बड़े स्तर पर सड़कों पर लगी रेहड़ियों और दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा गया सामान हटवाया। इस दौरान जहां व्यापारियों को कानूनी नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया गया, वहीं सड़कों पर पड़ा सामान ज़ब्त भी किया गया। कार्रवाई के लिए पहुँचे इंस्पेक्टर विशाल वर्मा और निगम टीम ने सबसे पहले त्रिपड़ी इलाके में अभियान चलाया। यहां जिन दुकानदारों ने अपना सामान सड़कों पर रखा हुआ था, उनका सामान तुरंत ज़ब्त कर लिया गया। साथ ही जिन दुकानदारों के टेबल, कुर्सियां, मेज़ और पलंग बाहर पड़े थे, उन्हें मौके पर ही अंदर करवाया गया। अधिकारियों ने साफ़ कहा कि सड़कें और फुटपाथ आम जनता के लिए हैं, न कि निजी व्यापारिक इस्तेमाल के लिए।

विशाल वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान स्ट्रीट वेंडिंग कार्ड भी चैक किए गए। जिन वेंडरों के पास वैध कार्ड थे, उन्हें तरतीब से काम करने के लिए कहा गया, जबकि बिना कार्ड वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि थापर कॉलेज के बाहर भी रेहड़ियों की चैकिंग की गई। सभी रेहड़ियों को एक कतार में व्यवस्थित तरीके से लगाया गया ताकि आवाजाही में किसी तरह की बाधा न आए। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज क्षेत्र के बाहर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं, ऐसे में ट्रैफ़िक प्रबंधन यहां सबसे बड़ी चुनौती है। इस मुहिम से छात्रों और आम जनता दोनों को सुविधा मिलेगी। जनता की ओर से भी निगम की इस कार्रवाई की सराहना की गई। लोगों का कहना है कि अगर यह अभियान लगातार जारी रहा तो आने वाले समय में पटियाला और भी साफ-सुथरा और सुविधाजनक शहर बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments