जम्मू, 5 फरवरी 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू पहुंचेंगे। वे तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे, जिसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठकें करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा को राज्य में सुरक्षा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।






