जालंधर, 27 जनवरी 2026: गुरु रविदास महाराज के 649वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे।
प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज की जयंती को समर्पित होगा। इसे लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि डेरा सचखंड बल्लां गुरु रविदास महाराज के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, और प्रधानमंत्री की इस यात्रा को सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






